छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार जवान की कोर्ट में पेशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 8:15 AM

विज्ञापन

हावड़ा : शनिवार शाम को चलती बस में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार सेना के जवान परगत सिंह को रविवार हावड़ा सीजेएम अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने आरोपी को 1000 रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया. उल्लेखनीय है कि आरोपी जवान को मालीपांचघड़ा थाना की […]

विज्ञापन
हावड़ा : शनिवार शाम को चलती बस में महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार सेना के जवान परगत सिंह को रविवार हावड़ा सीजेएम अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने आरोपी को 1000 रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया.
उल्लेखनीय है कि आरोपी जवान को मालीपांचघड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शनिवार शाम जवान 54 नंबर रूट की बस पर सवार हुआ. नशे में धुत जवान ने छेड़खानी शुरू कर दी. उसकी हरकत से तंग आकर यात्रियों ने चालक से बस को लेकर सीधा थाने में जाने को कहा. यात्रियों की चीख पुकार सुन कर चालक बस को लेकर मालीपांचघड़ा थाना पहुंचा आैर उसे गिरफ्तार कर लिया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola