विधायक दल की नेता चुनीं गयीं ममता बनर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 2:33 PM
कोलकाता : ममता बनर्जी को आज तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उनका चुना जाना तय ही था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 294 सीट में से 211 पर जीत दर्ज की. ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने जा […]
कोलकाता : ममता बनर्जी को आज तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उनका चुना जाना तय ही था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 294 सीट में से 211 पर जीत दर्ज की. ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.
मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस जीत के लिए मां-माटी-मानुष को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लोगों के इस भारी समर्थन से उन पर दायित्व और भी बढ़ गया है. राज्य को विकास के रास्ते पर लेने जाना ही उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










