बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. मौसम विभाग की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री या फिर इसके आस-पास ही रहा है. कभी-कभी अचानक आंधी-बारिश भी हो रही. लेकिन इसके बावजूद गर्मी पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है. फिलहाल राहत की बात यह है कि कहीं भी लू जैसी स्थिति नहीं है.

विज्ञापन

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट

इस बीच आज मौसम विभाग की ओर से 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

अगले तीन-चार दिनों तक कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की ओर से यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन जिस भी जिले में मॉनसून अब तक नहीं पहुंचा है, वहां धीरे-धीरे यह एक्टिव होगा. इस बीच संभावना यह भी जताई गई है कि इस दौरान उत्तर और मध्य बिहार के बीच बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. इसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी.

मॉनसून की एंट्री के बावजूद उमस की वजह

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से मॉनसून की एंट्री के बावजूद उमस बने रहने की वजह नमी की मात्रा में बढ़ोतरी बताई गई है. बताया जा रहा है कि मॉनसूनी हवा के साथ नमी वाली हवा भी बिहार में पहुंच रही है, जिसकी वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है. बादल और नमी की वजह से वाटर वेपर की मात्रा बढ़ जा रही है और उमस जैसी स्थिति बनी हुई है.

पटना में कैसा है मौसम?

पटना में मौसम की बात करें तो, यहां भी लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. कभी-कभी तेज हवाएं और मध्यम स्तर की बारिश हो रही है. लेकिन तापमान में गिरावट नहीं होने की वजह से लोगों की परेशानी बनी हुई है. रविवार की बात करें तो, किसी जिले में धूप तो किसी जिले में बादलों की आवाजाही देखने के लिए मिली. इस तरह के मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Also Read: बिहार में ढाई लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, 125 यूनिट से ज्यादा उत्पादन पर मिलेगा पैसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन