शेखपुरा:  विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर, गुमनाम रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Jun 2026 7:41 AM

विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस.

Sheikhpura News : शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया. इस दौरान लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Sheikhpura News :  विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल शेखपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया.

कार्यक्रम में उन गुमनाम रक्तदाताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो जरूरत पड़ने पर नियमित रूप से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में सहयोग करते हैं. समारोह में सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीपीएम दयानिधि, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष रंजन, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

रक्तदान करने के लिए लोगों से अपील की

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है. इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.

वहीं, पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें पुलिस विभाग के कर्मी भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम-से-कम दो बार रक्तदान करना चाहिए. इससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती.

विश्व रक्तदाता दिव पर ये रहे मौजूद

विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित समारोह में डॉ. कुमार गौरव, रणधीर कुमार, बलिराम आनंद, पत्रकार रंजीत कुमार, ब्लड बैंक तकनीशियन रणबीर कुमार, नीरज कुमार, सुभाष कुमार, अभय कुमार, अमानुतुल्लाह अख्तर, सूरज चंद्र, अमीषा, अनीता चंद्र सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही.

रक्तदाताओं की भूमिका अहम : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक दुर्घटना पीड़ितों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है. ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता के कारण मरीजों को समय पर आवश्यक रक्त मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ जिले के निजी अस्पतालों को भी इसका लाभ मिल रहा है.

Also Read : पटना में बाइक और साइकिल की चेन से बना अनोखा गोलघर, पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन