भाजपा नेता जॉय बनर्जी ने की पूर्व प्रधानमंत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हो सकता है विवाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2015 10:52 AM

विज्ञापन

कोलकाता : व्यापमं घोटाल की छानबीच में जुटे पत्रकार अक्षय सिंह की मौत पर दिये भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आपत्तिजनक बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा नेता जॉय बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसपर बवाल मच सकता है. उन्होंने […]

विज्ञापन

कोलकाता : व्यापमं घोटाल की छानबीच में जुटे पत्रकार अक्षय सिंह की मौत पर दिये भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आपत्तिजनक बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा नेता जॉय बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसपर बवाल मच सकता है.

उन्होंने कहा है कि चीन और पाकिस्तान अबतक ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री के आदी हो चुके थे जो महिला की तरह आचरण करते थे, लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री ऐसे हैं, जो शेर की तरह हैं.

जॉय बनर्जी ने बीरभूम से शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वे बंगाली फिल्म के मशहूर अभिनेता हैं. गौरतलब है कि जॉय बनर्जी का यह बयान पूर्व प्रधानमंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश तो है ही, साथ ही वे महिला संगठनों के भी निशाने पर आ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के संबंध में भी टिप्पणी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola