बंगाल में महंगाई भत्ता संबंधी अधिसूचना निकली फर्जी, मनोज अग्रवाल ने कर्मचारियों को किया आगाह

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मनोज पंथ

Manoj Agarwal on DA: डीए में वृद्धि दर्शाने के लिए इस परिपत्र को 'एआई' की मदद से तैयार किया गया है. इस पर सरकार की ओर से कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Manoj Agarwal on DA: कोलकाता: महंगाई भत्ता (डीए) से संबंधित AI से बने एक परिपत्र के वायरल होने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने संज्ञान लिया है. मुख्य सचिव मनोज पंथ के फर्जी हस्ताक्षरवाले इस परिपत्र पर सरकार कार्रवाई की है. इस मामले में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल (मनोज पंथ) ने खुद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सचेत किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पता चला है कि सोमवार से सोशल मीडिया पर एक परिपत्र वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्य सचिव के नाम और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है.

सरकार ने की कार्रवाई

फर्जी अधिसूचना में दावा किया गया था कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1 जुलाई से 22 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी. इसके बाद इसे मुख्य सचिव के नाम से फेसबुक और व्हाट्सएप समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैला दिया गया. इसके बाद मनोज अग्रवाल ने कार्रवाई की. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक नई अधिसूचना जारी की गई. इसमें कहा गया कि किसी भी ऐसे निर्देश पर विश्वास न करें जो सरकारी आदेश के रूप में वायरल हो रहा हो.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिसूचना पर दर्ज है ‘एआई जनरेटेड’

परिपत्र में व्यंग्यपूर्वक यह भी कहा गया है कि मुख्य सचिव के पास महंगाई भत्ते में इतनी बड़ी वृद्धि को मंजूरी देने की ‘अलौकिक शक्तियां’ नहीं हैं. यह भी कहा गया है कि 22 जून को राज्य बजट पेश होने तक महंगाई भत्ते से संबंधित किसी भी घोषणा को सरकारी आदेश नहीं माना जाना चाहिए. हालांकि, वायरल हुए दस्तावेज़ पर ‘एआई जनरेटेड’ लिखा हुआ था. इसी वजह से इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं. नतीजतन, इस दस्तावेज़ को सरकारी दिशा-निर्देश नहीं, बल्कि व्यंग्यात्मक या कृत्रिम रूप से निर्मित संदेश माना जा रहा है.

Also Read: कोलकाता को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, बेहाला में शुरू हुआ सर्वेक्षण

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola