पश्चिम बंगाल का मौसम: दक्षिण बंगाल में मानसून की दस्तक, उत्तर बंगाल में भयंकर बारिश का अलर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

मॉनसून के बादल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Weather : कोलकाता में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के संकेत नहीं हैं. ऐसे में शहरवासियों को फिलहाल उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

विज्ञापन

West Bengal Weather : मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक इसका असर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा. कोलकाता समेत कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जतायी है, जबकि उत्तर बंगाल के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और पुरुलिया जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा नदिया और मुर्शिदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद नमी बढ़ने से उमस फिर लौट सकती है और लोगों को गर्मी से स्थायी राहत मिलने की संभावना कम है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा

दूसरी ओर उत्तर बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी जतायी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Also Read: उत्तरी बंगाल में ऑरेंज अलर्ट, दक्षिणी बंगाल में चटक धूप, जानें पश्चिम बंगाल का मौसम अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola