आईटीआई प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र पर कुत्ते का चित्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2015 2:08 PM

विज्ञापन

मिदनापुर (प बंगाल) : आईटीआई में प्रवेश का इच्छुक एक युवक उस समय चकित रह गया जब उसके प्रवेश पत्र पर उसके चित्र के स्थान पर एक कुत्ते का चित्र छपा मिला.सौम्यदीप महतो (18) ने अपना आईटीआई प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जब सरकारी वेबसाइट से डाउनलोड किया तो उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा […]

विज्ञापन

मिदनापुर (प बंगाल) : आईटीआई में प्रवेश का इच्छुक एक युवक उस समय चकित रह गया जब उसके प्रवेश पत्र पर उसके चित्र के स्थान पर एक कुत्ते का चित्र छपा मिला.सौम्यदीप महतो (18) ने अपना आईटीआई प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जब सरकारी वेबसाइट से डाउनलोड किया तो उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा क्योंकि उसके प्रवेश पत्र पर उसके फोटो के स्थान पर एक कुत्ते का फोटो लगा हुआ था जबकि उसमें घर का पता और अन्य विवरण उसी के थे.

महतो ने इसी वर्ष उच्चतर माध्यमिक परीक्षा पास की है. उसने यह देखने के तत्काल बाद परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था के नोडल अधिकारी से संपर्क किया जिन्होंने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया.

बाद में शाम तक उसके प्रवेश पत्र से कुत्ते का फोटो हटा दिया गया. अब महतो अपने नए प्रवेश पत्र के साथ पश्चिम बंगाल राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की परीक्षा दे सकेगा. नोडल अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola