पश्चिम बंगाल : पुरुलिया में एनएच -34 पर हादसा, छह लोगों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) : राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये. यह घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार एसयूवी राजमार्ग पर खड़े एक वाहन से टकरा गयी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार […]
विज्ञापन
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) : राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये. यह घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार एसयूवी राजमार्ग पर खड़े एक वाहन से टकरा गयी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग बलरामपुर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. उनका वाहन सुबह करीब साढ़े चार बजे राजमार्ग पर खड़ी एक अन्य एसयूवी से टकरा गया.
हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.अधिकारी ने बताया कि घायलों को पुरुलिया सदर अस्पताल से जमशेदपुर टाटा मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है. दोनों वाहनों के चालक फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










