हावड़ा : बेलूर मठ में देसी बम धमाका, तीन घायल
कोलकाता : बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन में उस समय तनाव पसर गया जब शुक्रवार रात यहां एक देसी बम में मामूली विस्फोट हो गया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार धमाके में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.हालांकि पुलिस ने घायलों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं की है. पुलिस के अनुसार दमकल विभाग […]
कोलकाता : बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन में उस समय तनाव पसर गया जब शुक्रवार रात यहां एक देसी बम में मामूली विस्फोट हो गया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार धमाके में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.हालांकि पुलिस ने घायलों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं की है.
पुलिस के अनुसार दमकल विभाग के जवान विस्फोट के बाद हरकत में आ गये लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक जांच में लगता है कि यह मामूली पटाखे का विस्फोट था लेकिन आगे जांच चल रही है.फिलहाल बेलूर मठ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मौके पर पुलिस मौजूद है और धमाके के पीछे शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.
* मुख्यमंत्री ने खुद लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलूर मठ में हुए देसी बम धमाके की खबर खुद ली और सुरक्षा का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










