रानाघाट नन गैंग रेप मामला: पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदिग्ध को मुंबई से गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: रानाघाट नन सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने एक बडी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.पुलिस के एक अधिकारी ने आज यहां आज बताया कि संदिग्ध की पहचान सिकंदर शेख उर्फ सलीम के रुप में की गयी है. पश्चिम बंगाल की पुलिस ने अपने मुंबई के साथी पुलिसकर्मियों […]

विज्ञापन

मुंबई: रानाघाट नन सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने एक बडी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.पुलिस के एक अधिकारी ने आज यहां आज बताया कि संदिग्ध की पहचान सिकंदर शेख उर्फ सलीम के रुप में की गयी है. पश्चिम बंगाल की पुलिस ने अपने मुंबई के साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर संदिग्ध को कल रात दक्षिण मुंबई के नागपाडा इलाके से गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए संदिग्ध को विमान से पश्चिम बंगाल भेज दिया गया है. पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के गंगनापुर में 14 मार्च को तडके डकैतों ने जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल की 71 वर्षीय नन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था जिसके बाद इस मामले में एक सीआईडी जांच का आदेश दिया गया.

कॉन्वेंट के सीसीटीवी फुटेज में चार लोगों को देखा गया था जो कि इस अपराध में कथित तौर पर शामिल थे. इस घटना को लेकर देश और विदेश के लोगों में काफी गुस्सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola