सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन 14 दिन की रिमांड पर

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में मुख्य आरोपी सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन को यहां की एक अदालत ने एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी द्वारा दायर एक मामले के संबंध में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दार्जिलिंग अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्पल मिश्रा ने कल शाम यह आदेश […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में मुख्य आरोपी सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन को यहां की एक अदालत ने एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी द्वारा दायर एक मामले के संबंध में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दार्जिलिंग अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्पल मिश्रा ने कल शाम यह आदेश दिया। इस दौरान सेन भी अदालत में मौजूद थे.

दार्जिलिंग निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी कबीर राय ने जुलाई 2013 में सारधा समूह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि उसके कारण उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.राय ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने इस आश्वासन पर कंपनी में सावधि जमा में एक लाख रुपये का निवेश किया था कि उन्हें परिपक्वता अवधि 15 महीने बाद एक लाख 22 हजार रुपये मिलेंगे. उन्होंने चार महीने तक तीन-तीन हजार रुपये प्रतिमाह भी जमा कराये थे और इसके लिए उन्हें परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद 52,500 रुपये मिलने का वादा किया गया था. लेकिन सारधा समूह ने अप्रैल 2013 में अपने कार्यालयों में ताला लगा दिया जिससे राय को भारी नुकसान हुआ.
कंपनी द्वारा ठगे गये कई अन्य निवेशकों ने भी शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस ने सेन के खिलाफ उनके मामले को एक शिकायत पर आधारित किया और जांच शुरू की.सीजेएम अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सेन को दो अप्रैल को फिर से पेश करने का पुलिस को आदेश दिया है.सारधा चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola