बर्धमान विस्फोट आरोपी को 10 दिन की एनआईए की हिरासत में भेजा
कोलकाता: बर्धमान विस्फोट आरोपी अब्दुल वहाब मोमिन को आज 10 दिन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया गया. अब्दुल को कल शहर से गिरफ्तार किया गया था.शहर की सत्र अदालत के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद मुमताज खान ने अब्दुल को अदालत में पेश किये जाने पर उसे 10 दिन की एनआईए की […]
कोलकाता: बर्धमान विस्फोट आरोपी अब्दुल वहाब मोमिन को आज 10 दिन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया गया. अब्दुल को कल शहर से गिरफ्तार किया गया था.शहर की सत्र अदालत के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद मुमताज खान ने अब्दुल को अदालत में पेश किये जाने पर उसे 10 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया.
एनआईए के वकील श्यामल घोष ने अदालत को बताया कि अब्दुल विस्फोट की तिथि से ही फरार था और बांग्लादेश के जेएमबी आतंकवादी समूहों के सदस्यों को राज्य में आश्रय देकर उनकी मदद कर रहा था.
उन्होंने यह भी कहा कि अब्दुल का जेएमबी के एक अन्य आतंकवादी से सम्पर्क था जिसे इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.एनआईए वकील ने आगे की जांच के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की। आरोपी ने अदालत को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है.
न्यायाधीश द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने बचाव में कुछ कहना चाहता है तो उसने नहीं में उत्तर दिया.अब्दुल पिछले वर्ष से ही फरार चल रहा था और उसे कल शाम मध्य कोलकाता के सियालदह से गिरफ्तार किया गया.बर्धमान विस्फोट गत वर्ष दो अक्तूबर को एक मकान में हुआ था जिसमें दो व्यक्ति मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










