ePaper

जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों पर छात्रा से छेडखानी का आरोप

Updated at : 21 Mar 2015 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों पर छात्रा से छेडखानी का आरोप

कोलकाताः पं बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्रा के साथ छेडखानी का मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी के इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों पर छात्रा से छेडखानी का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आज बताया कि इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्रा के साथ छेडखानी की. जादवपुर पुलिस स्टेशन के […]

विज्ञापन

कोलकाताः पं बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्रा के साथ छेडखानी का मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी के इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों पर छात्रा से छेडखानी का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आज बताया कि इंजीनीयरिंग के तीन छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्रा के साथ छेडखानी की.

जादवपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी की संस्कृत विभाग में अध्यनरत फर्स्ट ईयर की छात्रा ने तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इन छात्रों ने तथाकथित रुप से पिछली रात छात्रा के साथ छेडखानी और दुर्व्यवहार किया है.

पीडिता ने बयान के मुताबिक कैंपस में फैकल्टी ऑफ इंजीनीयरिंग टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (एफईटीएसयू) के एक उत्सव में वह जाना चाहती थी लेकिन प्रवेश के दौरान तीन छात्रों ने मेरे बैग को सर्च करना चाहा. चूंकि वे लोग पुरुष थे इसलिए मैंने मना कर दिया. इससे उन छात्रों ने कहा कि तब तुम्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. जब हमने बहस की तो उन्होंने हमें भद्दी गालियां दी, दुर्व्यवहार किया और छेडखानी की.

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

गौरतलब हो कि यूनिवर्सिटी में छेडखानी की इसी तरह की एक घटना पिछले साल भी उजागर हुई थी जिसको लेकर काफी हो हंगामा और विवाद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola