नन के समर्थन में सामना आया CBCI, न्याय की मांग की
रानाघाट (पश्चिम बंगाल) : कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया ( सीबीसीआई) के अध्यक्ष ने आज प्रशासन से अपील की है कि शनिवार को नदिया जिले के रानाघाट में एक नन के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाये. इस घटना के चार दिन बाद भी अब तक इस मामले में कोई […]
रानाघाट (पश्चिम बंगाल) : कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया ( सीबीसीआई) के अध्यक्ष ने आज प्रशासन से अपील की है कि शनिवार को नदिया जिले के रानाघाट में एक नन के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाये. इस घटना के चार दिन बाद भी अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
क्लीमिस ने कहा, मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे जल्दी कार्रवाई करें. इस तरह के अमानवीय कृत्यों को रोका जाना चाहिए. यहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद कार्डिनल क्लीमिस अन्य ननों को नैतिक समर्थन देने के लिये उनसे मिलने कॉन्वेंट गये. इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग नन से अस्पताल में मुलाकात की.उन्होंने रानाघाट के उपमंडलीय अस्पताल के उस कमरे में प्रार्थना की, जहां नन का इलाज चल रहा है.
अस्पताल अधीक्षक ए के मंडल ने कहा कि अस्पताल के अधिकारी , उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की स्थिति में हैं लेकिन अंतिम निर्णय मरीज पक्ष, पुलिस और जिला प्रशासन को करना है. इस घटना के संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. नदिया जिले के पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने कहा कि अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच के सिलसिले में पुलिस के एक दल को राज्य से बाहर भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










