ममता बनर्जी की बढ़ी चुनौती, चार मंत्री व दिनेश त्रिवेदी हो सकते हैं भाजपा में शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता/वर्धवान : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के चार मंत्री भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उधर, पूर्व रेलमंत्री और पार्टी में हाशिये पर आ चुके दिनेश त्रिवेदी के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं. उल्लेखनीय है कि […]
विज्ञापन
कोलकाता/वर्धवान : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के चार मंत्री भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उधर, पूर्व रेलमंत्री और पार्टी में हाशिये पर आ चुके दिनेश त्रिवेदी के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं. उल्लेखनीय है कि हाल ही में तृणमूल सरकार के एक मंत्री भाजपा में शामिल हुए.
उधर, बर्धवान में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गंगासागर में डूब जायेगी. उन्होंने कहा कि चिटफंड घोटाले से दागदार हुई अपनी पार्टी के नेताओं को बचाने की ममता बनर्जी कोशिश कर रही हैं. वोटब् बैंक की राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्धवान विस्फोट की उपयुक्त ढंग से जांच करायी और एनआइए जांच का उन्होंने विरोध किया.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के स्थान पर वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी. उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले ही बंगाल सरकार के मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर भाजपा में शामिल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










