सारधा मीडिया की सबसे बड़ी लाभार्थी हैं ममता : कुणाल
Updated at : 22 Dec 2014 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने आज अदालत में अपनी गवाही के दौरान आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारदा मीडिया की सबसे बडी लाभार्थी हैं. सारदा मीडिया करोडों रुपये के चिट फंड घोटाले में फंसे सारदा समूह की एक शाखा है. घोष को आज जब यहां बैंकशाल अदालत […]
विज्ञापन
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष ने आज अदालत में अपनी गवाही के दौरान आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारदा मीडिया की सबसे बडी लाभार्थी हैं. सारदा मीडिया करोडों रुपये के चिट फंड घोटाले में फंसे सारदा समूह की एक शाखा है.
घोष को आज जब यहां बैंकशाल अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्र से कहा, ‘‘यदि किसी ने सारदा मीडिया से सबसे अधिक लाभ प्राप्त किया है तो वह मुख्यमंत्री हैं.’’ घोटाला सामने आने के बाद सारदा मीडिया अप्रैल 2013 में बंद होने से पहले कई समाचारपत्र और समाचार चैनल चलाता था.
कुणाल घोष सारदा मीडिया के सीईओ थे.घोष ने अपना आरोप दोहराते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी और (पार्टी महासचिव) मुकुल राय भी संलिप्त हैं.’’उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरे पास विशिष्ट जानकारी है, यदि सीबीआई मुझसे पूछताछ करे तो मैं यह मुहैया करा सकता हूं.’’
उन्होंने कहा कि जिस आधार पर सीबीआई ने कई बार उनकी जमानत का विरोध किया उनमें यह भी शामिल था कि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. घोष ने कहा कि राजनीतिक शक्ति और पैसे वालों के लिये अलग नियम हैं और उनके लिए नियम अलग हैं.घोष ने गिरफ्तार किये गए राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र का नाम लिये बिना उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराये जाने का उल्लेख किया और कहा, ‘‘मैं जेल में हूं जबकि कोई और होटल में है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




