कुणाल को जेल अस्पताल से बाहर लाने की तैयारी, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
कोलकाता: राज्य सरकार सारधा घोटाले के आरोपी कुणाल घोष को जेल अस्पताल से स्थानांतरित करने की जरूरत के संबंध में फैसला उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही करेगी. राज्य के प्रशासनिक सुधार मामलों के मंत्री हैदर अजीज सफवी ने बताया कि कुणाल घोष का सुधार गृह के भीतर अस्पताल में इलाज चल रहा है […]
कोलकाता: राज्य सरकार सारधा घोटाले के आरोपी कुणाल घोष को जेल अस्पताल से स्थानांतरित करने की जरूरत के संबंध में फैसला उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही करेगी.
राज्य के प्रशासनिक सुधार मामलों के मंत्री हैदर अजीज सफवी ने बताया कि कुणाल घोष का सुधार गृह के भीतर अस्पताल में इलाज चल रहा है और एसएसकेएम के डॉक्टरों की एक टीम उसकी जांच कर रही है.
कुणाल घोष के स्वास्थ्य पर उन्हें अपनी रिपोर्ट दे लेने दीजिये और उसके बाद हम फैसला करेंगे. घोष को अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि देखते हैं डॉक्टर क्या सलाह देते हैं. हम उसके बाद फैसला करेंगे कि घोष को कहीं और स्थानांतरित किये जाने की जरूरत है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










