बर्दवान ब्लास्ट का मुख्य आरोपी शाहनूर आलम 14 दिन की रिमांड पर

Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी : बर्दवान विस्फोट के मुख्य आरोपी शाहनूर आलम को आज कामरुप की अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से बर्दवान विस्फोट मामले के प्रमुख संदिग्ध एवं आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के कथित वित्त प्रबंधक शाहनूर आलम को […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : बर्दवान विस्फोट के मुख्य आरोपी शाहनूर आलम को आज कामरुप की अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से बर्दवान विस्फोट मामले के प्रमुख संदिग्ध एवं आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के कथित वित्त प्रबंधक शाहनूर आलम को असम के नलबाड़ी जिले से कल शाम गिरफ्तार किया था.

टेलीफोन कॉल रिकॉर्ड और गिरफ्तार आरोपी साजिद से पूछताछ में आलम का नाम उभरने के बाद से एनआईए उसके पीछे लगी थी.एनआईए ने पिछले माह आलम की पत्नी को गिरफ्तार किया था लेकिन वह विस्फोट के बाद से फरार था.

असम पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ एनआईए ने कल शाम उसे नलबाडी जिले के लारकुची से गिरफ्तार किया. आलम उर्फ डाक्टर असम के बरपेटा जिले के चटाला गांव का रहने वाला है और उस पर जेएमबी के भारतीय मॉड्यूल के लिए धन का प्रबंध करने के आरोप हैं.एनआईए ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola