एके47 की जगह हाथों में थामी झाड़ू

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: आम तौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सली अथवा माओवादी प्रभावित जंगल या दंगा के समय ऑपरेशन चलाते देखा जाता है. सीआरपीएफ के जवान हाथों में एके 47 या इनसास लेकर ऑपरेशन करते देखे जाते हैं. पर, शनिवार को हावड़ा के लोगों ने सीआरपीएफ का एक दूसरा चेहरा देखा. फोरसेयर रोड स्थित […]

विज्ञापन

कोलकाता: आम तौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सली अथवा माओवादी प्रभावित जंगल या दंगा के समय ऑपरेशन चलाते देखा जाता है. सीआरपीएफ के जवान हाथों में एके 47 या इनसास लेकर ऑपरेशन करते देखे जाते हैं. पर, शनिवार को हावड़ा के लोगों ने सीआरपीएफ का एक दूसरा चेहरा देखा.

फोरसेयर रोड स्थित केष्टोपुर गंगा घाट के किनारे सुबह साढ़े छह बजे सीआरपीएफ की तीन बसें आकर खड़ी हो गयीं और सैकड़ों के जवान बसों से उतरने लगे. इसे देख सुबह सैर या गंगा स्नान के लिए आये लोग सकते में आ गये. किसी अनहोनी के अंदेशा को लेकर कुछ देर के लिए लोग डर गये. पांच मिनट बाद सीआरपीएक के जवानों के हाथों में एके 47 अथवा इनसास जैसे हथियारों की जगह झाड़ू देख उनका कौतुहल बढ़ गया. इस बीच सीआरपीएफ बंगाल क्षेत्र मुख्यालय के सिगनल रेंज के डीआइजी विजय कुमार के आदेश पर स्वच्छ भारत अभियान का बैनर लगा कर सफाई का आदेश दिया. इसके बाद लोगों को समझ में आया कि गया सीआरपीएफ की ओर से इस घाट पर गंगा के किनारे स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है.

सीआरपीएफ के इस अभियान में सामाजिक संगठन सम्मिलित सदभावना एवं इंटरनेशनल एसेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स का विशेष सहयोग रहा. अभियान के अंतर्गत सैकड़ों जवानों के साथ डीआजी सीआरपीएफ सिगनल रेंज विजय कुमार, कमांडेंट एंटोनी जॉनसन, सेकेंड इन कमान, सीआरपीएफ विनय कुमार तिवारी, सम्मिलित सदभावना के प्रमुख विक्रांत दूबे, इंटरनेशनल एसेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन नवनीत पांडेय, वाइस चेयरमैन विनोद कुमार सिंह एवं समाजसेवी अजय पांडेय ने हाथों में झाड़ू लेकर गंगा घाटों की सफाई की. के ष्टोपुर घाट से लेकर हावड़ा रेल म्यूजियम तक लगभग एक किलोमीटर गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया गया. डीआइजी विजय कुमार ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर हम सीआरपीएफ परिवार के अधिकारियों व जवानों ने आज यहां सफाई अभियान चलाया, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता बढ़े. सीआरपीएफ का सिगनल रेंज हमारे बल की एक महत्वपूर्ण इकाई है.

यह यूनिट बल में संचार व्यवस्था तथा तकनीकी व सूचना प्रौद्योगिकी को कार्यान्वित करता है. सेकेंड इन कमान विनय कुमार तिवारी ने बताया कि सामाजिक संगठन सम्मिलित सदभावना यहां पहले से गंगा आरती व दूसरे सामाजिक सेवा मूलक कार्य करता है. उसने हमें प्रस्ताव दिया किया सीआरपीएफ की ओर से यहां स्वच्छता अभियान चलाया जाये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से आज हमने यह सफाई अभियान चलाया. सम्मिलित सदभावना के प्रमुख विक्रांत दूबे, इंटरनेशनल एसेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन नवनीत पांडेय ने कहा कि सीआरपीएफ के इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola