तृणमूल का बैंक खाता सील हो : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. सारधा घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों की गिरफ्तारी के बाद इस पार्टी का बैंक खाता सील करने की मांग करते हुए भाजपा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी के पतन का कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अषहिष्णुता और घमंड होगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि […]

विज्ञापन

कोलकाता. सारधा घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों की गिरफ्तारी के बाद इस पार्टी का बैंक खाता सील करने की मांग करते हुए भाजपा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी के पतन का कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अषहिष्णुता और घमंड होगा.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर सारधा घोटाले में ईस्ट बंगाल के एक अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद ईस्ट बंगाल और मोहन बागान क्लबों के बैंक खाते सील किये गये तो तृणमूल कांग्रेस का बैंक खाता सील क्यों नहीं? उनकी पार्टी के राज्यसभा के दो सांसदों को भी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है.

भाजपा नेतृत्व पर ममता बनर्जी द्वारा अपशब्दों की आलोचना करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि वामदलों का शासन जब खत्म होने वाला था, तब उनके नेता भी इस तरह के अनुचित शब्दों का प्रयोग किया करते थे. ममता बनर्जी भी इसी तरह की चीजें कर रही हैं. वह राजनीतिक शिष्टाचार भूल रही हैं.

अरुण जेटली ने ममता पर निशाना साधा

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रवैये को निराशाजनक बताया है. श्री जेटली ने कहा है कि सारधा घोटाले के साथ तृणमूल के कई नेताओं की संलिप्तता सामने आयी है. ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए था कि वह ऐसे लोगों को अपनी पार्टी से निकाल देती. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि खुद को उन नेताओं के साथ जोड़ा और सीबीआइ पर ही हमला बोला. बर्दवान विस्फोट के संबध में उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल सरकार के पास वह आधारभूत ढांचा नहीं है कि वह इसकी जांच कर पाते. एनएसजी को आड़े हाथों लेना गैरजिम्मेदाराना रवैया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola