भाजपा के बढ़ते प्रभाव के लिए तृणमूल जिम्मेवार : येचुरी
हावड़ा: पोलित ब्यूरो के सदस्य व वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी ने बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब भाजपा को रोकना चाह रही है, लेकिन बंगाल में भाजपा को मजबूत बनाने का श्रेय तृणमूल कांग्रेस को ही जाता है. श्री येचुरी […]
हावड़ा: पोलित ब्यूरो के सदस्य व वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी ने बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब भाजपा को रोकना चाह रही है, लेकिन बंगाल में भाजपा को मजबूत बनाने का श्रेय तृणमूल कांग्रेस को ही जाता है.
श्री येचुरी रविवार दोपहर जिला पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि बंगाल में 40 वर्षो तक वाम मोरचा का शासन रहा और इस दौरान हमने किसी भी सांप्रदायिक दल को यहां बढ़ने नहीं दिया. सिर्फ वाम मोरचा ही भाजपा व सांप्रदायिक ताकतों से लड़ा है. तृणमूल कांग्रेस के कारण भाजपा की स्थिति बंगाल में मजबूत हो रही है. केंद्र में कभी एनडीए की सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस के नेता मंत्री रहे हैं. यही कारण है कि तृणमूल का हाथ पकड़ कर भाजपा बंगाल पहुंची है.
सारधा घोटाले की सीबीआइ द्वारा की जा रही जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस घोटाले की जांच सीबीआइ से नहीं कराना चाहती थी. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद इस घोटाले की जांच सीबीआइ के अधीन है. इस घोटाले की जांच दो वर्ष पहले शुरू होने से बंगाल के लोगों के लिए अच्छा होता. फिलहाल सीबीआइ जांच कर रही है, लेकिन जांच तीव्र गति से होनी चाहिए.
चिटफंड के तहत जितनी भी कंपनियां हैं, उनकी संपत्ति जब्त कर उसे बेचा जाये और उससे मिलनेवाली रकम जमाकर्ताओं के बीच बांट दी जाये. भाजपा के बढ़ते जनाधार को रोकने के लिए क्या करना चाहिए, इस सवाल के जवाब में श्री येचुरी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए किसी गणित की जरूरत नहीं है, बल्कि सभी राजनीतिक दलों को आंदोलन के जरिये भाजपा को रोकना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










