आतंकवाद का गढ़ बन गया है बंगाल: योगी आदित्यनाथ

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करके राज्य को आतंकवाद का गढ़ बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. एक कार्यक्रम में पहुंचे श्री आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से बातचीत […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करके राज्य को आतंकवाद का गढ़ बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. एक कार्यक्रम में पहुंचे श्री आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की वजह से बंगाल आतंकवाद के गढ़ में तब्दील हो गया है.

यहां हूजी, सिमी, लश्कर, जमात और कई अन्य आतंकवादी संगठनों ने अपने अड्डे बना लिये हैं और बर्दवान विस्फोट से यह बात साबित हो गयी है. उन्होंने कहा कि आज बंगाल देश का सबसे असुरक्षित राज्य है.

यहां कोई बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बारे में बात नहीं करता. बांग्लादेश में हिंदुओं के संहार पर पश्चिम बंगाल में जिस तरह की प्रतिक्रिया की अपेक्षा थी, वैसी देखने को नहीं मिल रही. लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में यह बंद होना चाहिए. उन्होंने केंद्र में पूर्व की यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा और एक समुदाय विशेष के तुष्टीकरण के लिए भारत के इतिहास और संस्कृति को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं की भावनाएं राम मंदिर मुद्दे से जुड़ी हैं.

कोई इसे खारिज नहीं कर सकता. अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनाया जायेगा. उनका कहना था कि केरल और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में गौहत्या के खिलाफ एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बड़ी दुखदायी बात है कि हिंदू धर्म में मां की तरह पूजी जाने वाली गाय को किस तरह बंगाल में निर्ममता से काटा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola