हावड़ा में भाजपा की सभा पर बम से हमला

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: उत्तर हावड़ा के बांधाघाट मोड़ पर रविवार शाम भाजपा की जनसभा में बम फेंक कर किये गये हमले में पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गये. बम फटने से अफरातफरी मच गयी. लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बम फेंकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है. […]

विज्ञापन

हावड़ा: उत्तर हावड़ा के बांधाघाट मोड़ पर रविवार शाम भाजपा की जनसभा में बम फेंक कर किये गये हमले में पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गये. बम फटने से अफरातफरी मच गयी. लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बम फेंकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है.

घटना की शिकायत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने के बाहर भी दौड़ा कर पीटे जाने की सूचना है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को गलत व बेबुनियाद बताया है. जबकि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमेश राय ने दावा किया है कि पूरी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया. हमले की योजना पहले ही तय की गयी थी. सब कुछ पुलिस के सामने हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. भाजपा नेताओं का कहना है कि शनिवार को तृणमूल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उकसाने वाले भाषण के बाद भाजपा पर हमले बढ़ गये हैं. तृणमूल की बैठक में भाजपा नेताओं को चेतावनी दी गयी थी.

कैसे घटी घटना

30 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में होनेवाली जनसभा को सफल बनाने के लिए रविवार शाम बांधाघाट मोड़ पर एक सभा आयोजित की गयी थी. इस दौरान मंच पर उमेश राय, जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, उत्तर हावड़ा भाजयुमो अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह उपस्थित थे. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नेताओं को हेलमेट पहन कर सभा करनी पड़ी. जानकारी के अनुसार, शाम 6.15 बजे के करीब अनिल गोयल के भाषण के दौरान युवकों का एक झुंड वहां पहुंचा व दो बम मंच के सामने फेंके दिये. बम फटने से शिबू दास सहित दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये. स्थिति बेकाबू होते देख कर पुलिस ने युवकों को खदेड़ना शुरू किया. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना की शिकायत करने पहुंचे गोलाबाड़ी थाने के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया. उमेश राय ने बताया कि तीन दिनों से तृणमूल कांग्रेस इस सभा को रोकने की कोशिश कर रही थी.

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में तोड़फोड़, आगजनी

पानागढ़. बीरभूम जिले के सदाईपुर स्थित सहापुर गांव में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर अपराधियों ने हमला किया. तोड़फोड़, लूटपाट के बाद अपराधियों ने उनके घरों में आग लगा दी. अपराधी तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव और भाजपा समर्थकों में आक्रोश है. जिला भाजपा नेता दूध कुमार मंडल ने कहा कि अपराधियों ने दो कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया है.

तृणमूल का कहना है

बांधाघाट में भाजपा की सभा के दौरान भाजपा नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपशब्द बोल रहे थे. यह सुन कर स्थानीय लोग व तृणमूल समर्थक वहां पहुंचे व इसका विरोध किया. विरोध किये जाने पर भाजपा नेताओं ने उन स्थानीय लोगों व समर्थकों के साथ मारपीट की. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बमबाजी नहीं की है. भाजपा नेताओं ने मंच के पीछे से बम फेंका है.

गौतम चौधरी, उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस, अध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola