निजी विद्यालय के मालिक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक विद्यालय के मालिक को छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद अभिभावकों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की. इस संबंध में पुलिस के पास नौ नंवबर को शिकायत दर्ज करायी गयी कि मुर्शिदाबाद जिले में इस निजी […]

विज्ञापन

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक विद्यालय के मालिक को छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद अभिभावकों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की.

इस संबंध में पुलिस के पास नौ नंवबर को शिकायत दर्ज करायी गयी कि मुर्शिदाबाद जिले में इस निजी विद्यालय के मालिक सुशांत कुमार डे ने कुछ छात्राओं का कथित यौन उत्पीड़न किया.

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कल जिले के खगरा इलाके से डे को गिरफ्तार किया. वह शिकायत दर्ज होने के बार फरार हो गया था.पुलिस ने बताया कि डे की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आज विद्यालय में तोड़फोड़ की.सूत्रों के अनुसार कई अभिभावक विद्यालय के छात्रावास से अपने बच्चों को ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola