जहर देकर बहू की हत्या पति व ससुर गिरफ्तार

Updated at : 14 Jan 2020 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर बहू की हत्या पति व ससुर गिरफ्तार

आरोपियों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत बरानगर : बरानगर थाने की पुलिस ने एक नवविवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर बैरकपुर कोर्ट में पेश किया. अदालत में पेश करने पर उन्हें 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. घटना बारानगर इलाके की है. आरोपी पति […]

विज्ञापन

आरोपियों को 12 दिनों की पुलिस हिरासत

बरानगर : बरानगर थाने की पुलिस ने एक नवविवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर बैरकपुर कोर्ट में पेश किया. अदालत में पेश करने पर उन्हें 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
घटना बारानगर इलाके की है. आरोपी पति का नाम राजीव सरकार और ससुर का नाम अचित सरकार है. विवाहिता का नाम स्नेहा सरकार है. मिली जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 30 दिसंबर को स्नेहा व राजीव की शादी हुई थी. प्रीति भोज के दूसरे दिन ही स्नेहा अपने कमरे में मृत पायी गयी थी.
उसके ससुराल वालों का कहना था कि तबीयत खराब होने से उसकी मौत हुई है जबिक स्नेहा के मायके वालों ने बाराननगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पोस्टमार्टम में जहर दिये जाने का खुलासा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola