भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
Updated at : 26 Dec 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

कल्याणी : नदिया के कल्याणी के चर्जाजिड़ा गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम मंगल चौधरी (18) है. मंगल पेशे से गाड़ी व्यवसायी था. परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात जब वह खाने बैठा था तभी फोन आया और वह घर से निकल गया. इसके कुछ देर […]
विज्ञापन
कल्याणी : नदिया के कल्याणी के चर्जाजिड़ा गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम मंगल चौधरी (18) है. मंगल पेशे से गाड़ी व्यवसायी था.
परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात जब वह खाने बैठा था तभी फोन आया और वह घर से निकल गया. इसके कुछ देर बाद ही घर वालों को सूचना मिली कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मंगल का शव पड़ा है. सूचना पाकर कल्याणी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्याणी जेएनएम अस्पताल भेज दिया.
मृतक के बड़े भाई मनोज चौधरी ने बताया कि मंगल की साजिश के तहत हत्या की गयी है. वह हिंदू जागरण मंच का सदस्य भी था. कुछ दिनों से उसे तृणमूल के लोग पार्टी में शामिल होने को कह रहे थे. मृतक के पिता दुखी चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय कुछ लोगों के साथ उसकी झड़प हुई थी.
पुलिस की मध्यस्थता से मामला सुलझा था, लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे मारने की धमकी दी थी. नदिया जिला दक्षिण भाजपा अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हत्यारों की सरकार है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




