शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव बरामद, बेटियों पर लगा हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 1:41 AM
विज्ञापन
रायगंज : 53 साल की एक शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या का आरोप मृतका की दो सगी बेटियों पर ही लगा है. शनिवार सुबह रायगंज के ग्वालपाड़ा के पातपुकुर तालाब से पुलिस ने महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद […]
विज्ञापन
रायगंज : 53 साल की एक शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या का आरोप मृतका की दो सगी बेटियों पर ही लगा है.
शनिवार सुबह रायगंज के ग्वालपाड़ा के पातपुकुर तालाब से पुलिस ने महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. घटना की खबर फैलते ही इलाकावासियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशितों ने आरोपी दोनों बेटियों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका कल्पना दे राय देवीनगर रामकृष्णपल्ली इलाके की निवासी थीं. वह पूर्व कॉलेजपाड़ा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका थीं. लगभग 13 साल पहले उनके पति का देहांत हो चुका है.
प्रधान शिक्षिका दो बेटियों के साथ रहती थीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षिका महाअष्टमी के दिन से ही लापता थीं. लोगों का आरोप है कि शिक्षिका पर उनकी दोनों बेटियां मानसिक और शारीरिक अत्याचार करती थीं. इसे लेकर शिक्षिका ने स्थानीय वार्ड पार्षद से शिकायत की थी. पार्षद ने मामले की थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी थी.
लेकिन मातृ स्नेह के कारण वह ऐसा नहीं कर पायीं. कुछ दिनों तक मामला शांत रहने के बाद दुर्गापूजा के दौरान फिर से घर में कलह शुरू हो गयी. शनिवार को शव बरामद होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने घर में घुसकर दोनों बेटियों की खूब पिटाई की. इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि दोनों बेटियों ने कलह या मां पर अत्याचार की बात को अस्वीकार कर दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी बेटी रायगंज के एक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है. लगभग डेढ़ साल पहले एक स्थानीय लड़के के साथ बड़ी बेटी का प्रेम संबंध कायम हो गया.
प्रेमी शादी का दबाव बनाने लगा. लेकिन मां ने इसपर आपत्ति जतायी. इसे लेकर मां-बेटी में मनमुटाव शुरू हो गया. आरोप है कि बेटी के कुछ दोस्त अक्सर घर पर आया करते थे. इसपर भी मां ने ऐतराज किया था. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा है कि शक के आधार पर मृतका की दोनों बेटियों से पूछताछ की जा रही है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










