राशन दुकान में चोरी, 120 परिवार वंचित

कुमारग्राम : गुरुवार रात कुमारग्राम ब्लॉक के तुरतुरी चाय बागान के राशन दुकान में चोरी हो गयी. जानकारी मिली है कि इलाके के 570 श्रमिक परिवार को सरकारी तौर पर राशन दिया जाता है. सरकारी राशन पर पूरी चाय पट्टी निर्भर करती है. गुरुवार को 450 श्रमिक परिवारों को राशन दिया गया. गुरुवार रात में […]
कुमारग्राम : गुरुवार रात कुमारग्राम ब्लॉक के तुरतुरी चाय बागान के राशन दुकान में चोरी हो गयी. जानकारी मिली है कि इलाके के 570 श्रमिक परिवार को सरकारी तौर पर राशन दिया जाता है. सरकारी राशन पर पूरी चाय पट्टी निर्भर करती है. गुरुवार को 450 श्रमिक परिवारों को राशन दिया गया. गुरुवार रात में सरकारी राशन दुकान से 16 बोरी चावल व 18 बोरी आटा चोरी हो गयी.
घटना के कारण पूजा से पहले 120 परिवारों को राशन नहीं मिल पायेगा. इससे इलाके में भारी नाराजगी है. बताया गया है कि इस राशन दुकान का संचालन एक स्वनिर्भर समूह करता है. मामले पर तुग्रास संघ के उपाध्यक्ष फाल्गुनी भौमिक ने बताया कि पूजा से पहले चोरी की यह पहली घटना है. हाथिपोंता पुलिस कैंप में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है.
अलीपुरद्वार जिला खाद्य विभाग को भी सूचना दी गयी है. हाथिपोंता पुलिस कैंप के इंचार्ज श्रीजेंद्रनाथ राय ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




