शराब पीकर हथियार चमकाते पुरूलिया में तीन गिरफ्तार

आद्रा : होटल कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी तथा शराब पीकर बदमाशी करने के आरोप में पूरुलीया सदर थाने की पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया. तीनों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां इनकी जमानत नामंजूर करते हुए इन्हें 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया […]
आद्रा : होटल कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी तथा शराब पीकर बदमाशी करने के आरोप में पूरुलीया सदर थाने की पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया. तीनों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां इनकी जमानत नामंजूर करते हुए इन्हें 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया गया.
होटल प्रबंधक कौशिक मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात बोकारो सेक्टर चार से 10 युवक होटल के बार में शराब पी रहे थे. शराब पीने के बाद यह लोग नशे में धुत हो गए. इन दसों युवक का बिल लगभग 16000 रुपये हो गया. इसके बाद नियम को तोड़ते हुए यह लोग होटल की नो स्मोकिंग जोन में सिगरेट पीने लगे. होटल के कर्मचारी उन्हें समझाने गये पर उसने उन कर्मचारियों को खदेड़ दिया इसके बाद होटल किस सिक्योरिटी इंस्पेक्टर गए उन्हें समझाने गये. मनु भारती ने बंदूक निकाल कर इन पर तान दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे. यह देखकर सभी घबरा गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




