आपसी विवाद में धारदार हथियार से कर दी बड़े भाई की हत्या
Updated at : 01 Sep 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

कालचीनी : आपसी विवाद में धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला. मृतक की पहचान बिरजीत राई (26) रंगामाटी हठखोला निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक स्थित भारत-भूटान सीमा से सटे रंगामाटी हटखोला […]
विज्ञापन
कालचीनी : आपसी विवाद में धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला. मृतक की पहचान बिरजीत राई (26) रंगामाटी हठखोला निवासी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक स्थित भारत-भूटान सीमा से सटे रंगामाटी हटखोला इलाके में हुए आपसी विवाद में बिरजीत राई को उसके छोटे भाई सोमबहादुर राई ने धारदार हथियार से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में हलचल मच गयी. परिजनों की सूचना पर कालचीनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं घायल अवस्था में बिरजीत राई को उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया.
चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अलीपुरद्वार जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बिरजीत राई की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया गया है. बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटे भाई सोमबहादुर राई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




