फेसबुक पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 12:41 AM

विज्ञापन

कोलकाता : फेसबुक पर कई नकली प्रोफाइल बनाकर महानगर की एक युवती की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद के बीघड़ रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम महेंद्र सिंह (27) बताया गया […]

विज्ञापन

कोलकाता : फेसबुक पर कई नकली प्रोफाइल बनाकर महानगर की एक युवती की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद के बीघड़ रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम महेंद्र सिंह (27) बताया गया है. आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद स्थित अदालत में पेश करने पर पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाने की अनुमति मिल गयी. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने की है.

जानकारी अनुसार आरोपी ने खुद का नाम हैप्पी सिंह उर्फ कमल सिंह बताकर कोलकाता की रहनेवाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की. उसके बाद उसने फेसबुक पर कई फर्जी प्रोफाइल तैयार युवती के अश्लील फोटो पोस्ट किये. आरोप के अनुसार युवक ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने और रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल भी किया.
पीड़िता ने 10 मार्च को मामले की शिकायत कोलकाता पुलिस के साइबर थाना में दर्ज करायी. इंस्पेक्टर शुक्ला सरकार के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गयी. जांच के बाद आरोपी का पता चला और पुलिस हरियाणा फतेहाबाद के लिए रवाना हो गयी. स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वह पेशे से घरों में रंग करने का काम करता है. उसके ठिकाने से पुलिस ने दो मोबाइल, तीन सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक चेकबुक जब्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola