ePaper

चोरी के आरोप में पिटाई से घायल युवक की मौत, दो गिरफ्तार

Updated at : 02 Jul 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पिटाई से घायल युवक की मौत, दो गिरफ्तार

34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को लोगों ने किया जाम मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सामूहिक पिटाई की गयी थी वायरल वीडियो से हुई है आरोपियों की पहचान मालदा : मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी. उसका शव कोलकाता के अस्पताल से यहां […]

विज्ञापन

34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को लोगों ने किया जाम

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सामूहिक पिटाई की गयी थी
वायरल वीडियो से हुई है आरोपियों की पहचान
मालदा : मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी. उसका शव कोलकाता के अस्पताल से यहां पहुंचने पर विरोध- प्रदर्शन शुरू हो गया. मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि 28 वर्षीय सनाउल शेख की पीट- पीटकर हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैष्णवनगर बाजार में कथित तौर पर मोटरसाइकिल चुराते समय पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने शेख की पिटाई की. उन्होंने बताया कि हमले का कथित वीडियो वायरल हो गया, जिसके आधार पर कुछ आरोपियों की पहचान हो सकी है. शेख को पहले बेदराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया. बाद में उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार को शेख की मौत हो गयी.
घटना के विरोध में लोगों ने रविवार सुबह से रह रहकर बैष्णवनगर थाना स्टैंड के पास 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया. घटना के बारे में पता चलते ही रविवार सुबह सुजापुर के कांग्रेस विधायक ईशाखान चौधरी और पार्टी के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम बैष्णवनगर इलाके में पहुंचे. स्थानीय तृणमूल नेताओं ने भी मृतक के परिवार से मुलाकात की. रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन चलता रहा. पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृत युवक सनाउल शेख (28) बैष्णवनगर थाना के चकसेहरदिपुर इलाके का निवासी था. पेशे से दिहाड़ी मजदूर था. परिवार में उसकी मां, पत्नी एवं एक छोटी बेटी है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि बैष्णवनगर स्टैंड के पास होटल के सामने से बीते शुक्रवार को एक बाइक चोरी हो गयी. इस चोरी की घटना का जिम्मेदार सनाउल शेख को मानते हुए स्थानीय लोगों ने चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. रॉड से पिटाई के चलते सिर व कान में गहरे जख्म बन गये. इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गंभीर रूप से जख्मी सनाउल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. शनिवार को उसकी मौत हो गयी.
मृत युवक की मां सुफिया ने कहा कि कुछ युवक उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गये. उनलोगों ने कहा था कि उसने बाइक चुरायी है. इसके बाद उसे पीट पीटकर मार डाला. सुफिया ने बेटे के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की. विधायक ईशाखान चौधरी ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी व उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. स्थानीय तृणमूल नेता खलीलुद्दीन अहमद ने कहा कि अगर चोरी का शक था तो पुलिस कार्रवाई करती. किसी की पीट पीटकर हत्या करना अपराध है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola