ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, छह गिरफ्तार
Updated at : 31 May 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

मैनेजर, ग्राहक व यौनकर्मी गिरफ्तार एएचटीयू की टीम ने किया गिरफ्तार कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लालबाजार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में मैनेजर, ग्राहक व तीन यौनकर्मी शामिल हैं. कोलकाता पुलिस […]
विज्ञापन
मैनेजर, ग्राहक व यौनकर्मी गिरफ्तार
एएचटीयू की टीम ने किया गिरफ्तार
कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लालबाजार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में मैनेजर, ग्राहक व तीन यौनकर्मी शामिल हैं.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इसके पहले गिरीश पार्क के एक मकान में देह व्यापार की जानकारी पाकर वहां रेड कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पता चला कि जोड़ासांको इलाके में भी एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. इस जानकारी के बाद एएचटीयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की और मैनेजर मुकेश शर्मा के अलावा एक दलाल महेंद्र ठाकुर समेत छह लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने काफी आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की है. आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




