पिता के बैंक खाता से गायब कर दिया आठ लाख रुपया, एसपी से शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 1:30 AM
बोकारो : सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 34, आवास संख्या 226 निवासी सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी हरिपद दास ने एसपी को आवेदन देकर अपने पुत्र के प्रताड़ना से बचाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि उनके पुत्र राजेश कुमार ने चेक पर उनका जाली हस्ताक्षर कर खाता में आठ लाख रुपया ट्रांसफर […]
बोकारो : सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 34, आवास संख्या 226 निवासी सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी हरिपद दास ने एसपी को आवेदन देकर अपने पुत्र के प्रताड़ना से बचाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि उनके पुत्र राजेश कुमार ने चेक पर उनका जाली हस्ताक्षर कर खाता में आठ लाख रुपया ट्रांसफर करा लिया.
राजेश एक शादीशुदा महिला के साथ जबरन उनके आवास के आउटहाउस में रहता है. रुपये के बारे में पूछा तो उक्त महिला के साथ मिल कर गाली-गलौज व मारपीट की. जालसाजी कर राजेश ने उनके बैंक खाता में अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया है. पुत्र के डर से वह जैनामोड़ स्थित आवास में अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










