कोलकाता : डंडे से उड़ा लिये लाखों के गहने, 19 चांदी व दो सोने की चेन समेत पांच लाख रुपये के गहनों पर किया हाथ साफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2018 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : वाटगंज इलाके में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों के गिरोह ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना वाटगंट इलाके में स्थित खिदिरपुर बाबा पंचानंद टेंपल वेलफेयर सोसाइटी में शनिवार देर रात की है. चोरों के गिरोह द्वारा मंदिर के अंदर से चांदी की 19 चेन व दो सोने की चेन समेत […]
विज्ञापन
कोलकाता : वाटगंज इलाके में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों के गिरोह ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना वाटगंट इलाके में स्थित खिदिरपुर बाबा पंचानंद टेंपल वेलफेयर सोसाइटी में शनिवार देर रात की है. चोरों के गिरोह द्वारा मंदिर के अंदर से चांदी की 19 चेन व दो सोने की चेन समेत देवी-देवताओं के विभिन्न आभूषण चुराने की शिकायत वाटगंज थाने में दर्ज करायी गयी है.
खिदिरपुर बाबा पंचानंद टेंपल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से एक्टिंग सेक्रेटरी एके सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि शनिवार का दिन होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में थी.
इसके कारण देर रात 11.45 के करीब मंदिर बंद किया गया था. रविवार सुबह मंदिर के दो पुजारी देवाशीष चक्रवर्ती व अशोक चक्रवर्ती मंदिर का दरवाजा खोले, तो अंदर विभिन्न भगवान के शरीर से गहने गायब मिला. काफी इधर-उधर ढूंढ़ने पर भी गहने नहीं मिला. इसके बाद मंदिर के ऊपरी हिस्से में नजर गयी, तो वहां एक लकड़ी का पतला डंडा लटकता हुआ दिखा.
सभी मंदिर की छत पर गये, तो छत के एक हिस्से को टूटा हुआ पाया. तब पता चला कि चोरों का गिरोह छत के एक हिस्से को तोड़कर मंदिर के अंदर चोरी करने की कोशिश की, नहीं तोड़ पाने के कारण वे एक ग्रिलनुमा स्थान में पतला डंडा घुसाकर उसकी मदद से भगवान के शरीर से चेन व अन्य जेवरात चुरा लिये. चुराये गये जेवरात की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये की है.
शिकायत के बाद वाटगंज थाने की पुलिस के अलावा लालबाजार के बग्लरी विभाग की टीम ने भी मंदिर परिसर का दौरा किया और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश हो रही है. जल्द चोर उनकी गिरफ्त में होंगे. इलाके के प्रसिद्ध मंदिर में दुस्साहसिक चोरी की इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी दुखी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




