कोलकाता : नौकरी देने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : एक हवाइ जहाज कंपनी के दफ्तर में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों युवकों से 25-25 हजार रुपये ठगने के आरोप में एक कंपनी के दो निदेशकों को भवानीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिराग कपूर व चित्रदीप पाल है. इन्हें भवानीपुर इलाके में […]
विज्ञापन
कोलकाता : एक हवाइ जहाज कंपनी के दफ्तर में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों युवकों से 25-25 हजार रुपये ठगने के आरोप में एक कंपनी के दो निदेशकों को भवानीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिराग कपूर व चित्रदीप पाल है. इन्हें भवानीपुर इलाके में स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग के चौथे तल्ले में खोले गये एक दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है.
दफ्तर से काफी नकली कागजात, जैसे ज्वाइनिंग लेटर, स्टांप व अन्य कागजात पुलिस ने जब्त किये हैं. इस गिरोह के झांसे में आयी पीड़ित युवती संगीता भट्टाचार्य ने इस कंपनी के खिलाफ भवानीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस को शिकायत में बताया गया कि विज्ञापन देखकर उसने इस दफ्तर में आकर नौकरी के लिए 25 हजार रुपये जमा दिये.
रुपये देने के बावजूद काफी दिन बीत जाने पर भी उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे तो उसे रुपये वापस भी नहीं मिले. तब उन्हें शिकायत के लिए बाध्य होना पड़ा. उसके तरह असंख्य बेरोजगारों से इन दोनों ने मोटी रकम ठगी है. पुलिस ने दोनों निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










