बच्ची को मां की गोद से छीन कर पटका, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : 11 माह की एक बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन कर पटक दिया गया. गंभीर हालत में बच्ची की मौत हो गयी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थानांतर्गत शुभरत्नपुर मुंडाग्राम इलाके की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम […]
विज्ञापन
कोलकाता : 11 माह की एक बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन कर पटक दिया गया. गंभीर हालत में बच्ची की मौत हो गयी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थानांतर्गत शुभरत्नपुर मुंडाग्राम इलाके की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम उत्तम मुंडा है. वह राजमिस्त्री है.
पुलिस के मुताबिक, मृत बच्ची का नाम शर्मिला है. मृत बच्ची के पिता दूसरे राज्य में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं. घटना सुबह 11 बजे की है. अचानक पड़ोस का युवक पहुंचा और उस वक्त बच्ची की मां अंजना अपनी बच्ची को गोद में खेला रही थी. उसी वक्त वह युवक महिला की गोद से बच्ची को छीन कर एक दो बार जमीन पर पटक दिया.
इतने में तुरंत मां की चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और तुरंत बच्ची को उसके हाथ से छीना गया1 लेकिन लहूलुहान बच्ची दम तोड़ चुकी थी. इधर] आरोपी युवक के परिवार वालों का कहना है कि चार पांच दिनों से उक्त युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है. वह मानसिक तौर पर बीमार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










