विवाहिता की अस्वाभाविक मौत पति और सास गिरफ्तार

Updated at : 11 Nov 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की अस्वाभाविक मौत पति और सास गिरफ्तार

हावड़ा : भैया दूज मनाकर ससुराल लौटी एक विवाहिता की अस्वाभाविक मौत हो गयी. मायकेवालों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास आैर पति को गिरफ्तार किया है. घटना डोमजूर थाना अंतर्गत घोष पाड़ा की है. मृतका का नाम मिली घोष (23) है. जानकारी […]

विज्ञापन
हावड़ा : भैया दूज मनाकर ससुराल लौटी एक विवाहिता की अस्वाभाविक मौत हो गयी. मायकेवालों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास आैर पति को गिरफ्तार किया है. घटना डोमजूर थाना अंतर्गत घोष पाड़ा की है. मृतका का नाम मिली घोष (23) है.
जानकारी के अनुसार, मिली एक निजी बैंक में नौकरी करती थी. नौकरी करना पति आैर सास को पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर कलह होता था. शुक्रवार मिली भैया दूज मनाने के लिए मायके आयी. देर शाम वह ससुराल लौट गयी. शनिवार सुबह मिली के पति ने उसके पिता को फोन किया कि तबीयत बिगड़ने के कारण उसे डोमजूर अस्पताल में दाखिल कराया गया है.अस्पताल पहुंचने पर मृत पायी गयी. मिली के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अभिषेक घोष व सास झरना घोष को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है घटना
पांच साल पहले कदमतल्ला की रहने वाली मिली की शादी अभिषेक घोष से हुई. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शादी के दो वर्ष तक सब कुछ ठीक था. इस दौरान मिली को बेटी हुई. पिछले वर्ष मिली को एक निजी बैंक में नौकरी मिली. यह पति आैर सास को पसंद नहीं था. मिली को कई बार नौकरी छोड़ने को कहा गया, लेकिन वह नहीं मानी. शनिवार सुबह पति ने मायके में खबर दी कि उसे डोमजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल जाने पर पता चला कि मिली की मौत हो चुकी है. मायकेवालों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola