मारपीट, तोड़फोड़ में हुआ गिरफ्तार, पुलिस रिमांड
Updated at : 26 Oct 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : रुपनारायनपुर इलाके में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट, तोड़फोड़ से संबंधित मामले में रंगमटिया निवासी अजितेश भट्टाचार्य की शिकायत पर सालानपुर थाना पुलिस ने आरोपी विजय बाउरी को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. मौजूद पुलिस जांच अधिकारी ने कांड में […]
विज्ञापन
आसनसोल : रुपनारायनपुर इलाके में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट, तोड़फोड़ से संबंधित मामले में रंगमटिया निवासी अजितेश भट्टाचार्य की शिकायत पर सालानपुर थाना पुलिस ने आरोपी विजय बाउरी को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. मौजूद पुलिस जांच अधिकारी ने कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जांच के लिए उसकी दस दिनों की पुलिस रिमांड की मांग सीजीएम कोर्ट से की.
सीजीएम कोर्ट ने आरोपी की चार दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ज्ञात हो कि अजितेश भट्टाचार्य ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 21 अक्तूबर को देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बाउरीपाड़ा के लगभग लगभग चार दर्जन लोगों ने विसर्जन में शामिल लोगों पर हमला कर दिया. जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायल लोगों को आसनसोल महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया. इस मामले मे टुटून बाउरी, लक्ष्मण बाउरी, प्रकाश बाउरी तथा जगदीश बाउरी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




