भारी मात्रा में वाहन से विस्फोटक जब्त, दो हिरासत में
Updated at : 10 Aug 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत देउचा गांव स्थित एक वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. जिला पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. इस घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. वाहन […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत देउचा गांव स्थित एक वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. जिला पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. इस घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. वाहन में 4800 जिलेटिन स्टिक तथा 4500 डिटोनेटर जब्त किया गया है.
भारी मात्रा में एक बार फिर वीरभूम जिले में विस्फोटकों के बरामदगी के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. तालबान्ध जाने के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को छापामारी अभियान चलाकर जब्त किया है. अभियुक्तों से पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




