मौसमी कयाल के नाम पर बना फरजी फेसबुक एकाउंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 9:16 AM
राजारहाट थाने में दर्ज करायी थी शिकायत एकाउंट बनानेवाले की तलाश में जुटी पुलिस कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बहुचर्चित कामदुनी कांड के दौरान मुख्यमंत्री का विरोध करनेवाली मौसमी कयाल का फेसबुक पर फरजी एकाउंट बनाया गया है. इस संबंध में मौसमी कयाल ने राजारहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद […]
राजारहाट थाने में दर्ज करायी थी शिकायत
एकाउंट बनानेवाले की तलाश में जुटी पुलिस
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बहुचर्चित कामदुनी कांड के दौरान मुख्यमंत्री का विरोध करनेवाली मौसमी कयाल का फेसबुक पर फरजी एकाउंट बनाया गया है. इस संबंध में मौसमी कयाल ने राजारहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद विधाननगर साइबर क्राइम शाखा की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि अब तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है.
इस संबंध में मौसमी कयाल ने कहा कि उन्होंने कोई फेसबुक एकाउंट नहीं बनाया है, उनके नाम पर किसने यह एकाउंट बनाया है, इसके बारे में वह कुछ नहीं जानती. यह उनको बदनाम करने की साजिश है.
गौरतलब है कि मौसमी कयाल के फेसबुक एकाउंट से विभिन्न राजनीतिक टिप्पणियां लिखी गयी हैं. इसके साथ ही वह जिन-जिन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची हैं, उनकी भी तसवीरें उसमें पोस्ट की गयी हैं. सिर्फ यही नहीं, उनका प्रोफाइल हमेशा ही अपडेट रहता है और उसमें वर्तमान के फोटो भी अपलोड किये जा रहे हैं. यह कौन कर रहा है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










