Developed India Resolution 2024: उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Feb 2024 11:07 PM
Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में भारत तेजी से आगे बढ़ा है. इस दौरान कई महत्वर्पूण निर्णय लिए गए हैं.
Developed India Resolution 2024: विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, ‘पीएम मोदी का भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने का दृढ़ विश्वास है. जिसका हर क्षेत्र में आज नियोजन हो रहा है. हर क्षेत्र के लोग इसको अपना योगदान दे रहे हैं. प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा था कि 2047 में जब देश आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तब हमारा राष्ट्रीय ध्वज एक विकसित राष्ट्र का ध्वज होगा. मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा, इसे पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ना होगा. आज पूरी दुनिया भारत की ओर देखती है कि हम कौन सी दिशा चुन रहे हैं.
पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश तेजी से आगे बढ़ा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में भारत तेजी से आगे बढ़ा है. इस दौरान कई महत्वर्पूण निर्णय लिए गए हैं. कई योजनाएं बनायी गई हैं, जिससे देश में सकारात्क माहौल बने हैं. उन्होंने कहा, आज सरकार के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार खुद आगे बढ़कर काम कर रही है.
धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जब-जब विपक्षी दलों की सरकार बनी, उन्होंने वोट बैंक की राजनीति की और हर वर्ग व जाति को केवल वोट बैंक तक ही सीमित रखा. हम बिना किसी वर्ग और जाति को बांटे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हम सभी एक ही जाति से हैं और वो जाति है मानव जाति. हम सबको मानव जाति के लिए काम करना है, हम सभी को मानव जाति के उत्थान के लिए काम करना है. लेकिन देश में कुछ लोग आपको अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश करते हैं, उनसे भी हम सबको सतर्क रहना है और लोगों को भी सतर्क करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










