उत्तराखंड के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

सैनिक कल्याण केंद्र का उद्‌घाटन करते पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand News : धामी ने स्वयं को सैनिक पुत्र बताते हुए कहा कि उन्हें सेना और सैनिक परिवारों की जरूरतों का भलीभांति अहसास है और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है.

विज्ञापन

Uttarakhand News : उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया.

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण भी किया. उन्होंने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

धामी ने स्वयं को सैनिक पुत्र बताते हुए कहा कि उन्हें सेना और सैनिक परिवारों की जरूरतों का भलीभांति अहसास है और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया.

ये भी पढ़ें : गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola