Train Cancelled: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए जरूरी खबर,कई ट्रेनें कैंसिल
रेलवे ट्रैक की तरफ भागती युवती, फोटो- AI
rain Cancelled Update : त्योहारी सीजन में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है. बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम 14 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जानिए कौन सी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं और अपनी यात्रा की योजना कैसे बनाएं.
Train Cancelled Update : रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, उसके बाद सितंबर और अक्टूबर में भी गणेश चतुर्थी और नवरात्रि जैसे त्योहार भी होंगे.ऐसे में अधिकतर लोग अपने घर जाने या घूमने का प्लान करते हैं. अगर आप भी इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही जान लें, वेस्ट सेंट्रल रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है.
कब से शुरू किया है काम?
दरअसल वेस्ट सेंट्रल रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम 14 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा . ऐसे में बेहतर होगा कि आप रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची देखें.
- ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु को भी निर्धारित तारीख पर नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 11085 एसएसवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर भी निर्धारित तारीख पर रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 61611 बीना-रुठियाई पैसेंजर 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 61612 रुठियाई-बीना पैसेंजर 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 12197 - भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 12198 ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 64618 ललितपुर-बीना को 20 से 26 सितंबर तक रद्द किया गया.
- ट्रेन नंबर 64617 बीना-ललितपुर 20 से 26 सितंबर तक नहीं चलेगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप भी इन तारीखों में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का मौजूदा स्टेटस जरूर चेक कर लें. अंतिम समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो सकता है. ऐसे में पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें और उसके बाद ही स्टेशन के लिए रवाना हों.
ये भी पढ़ें: मुंबई से उत्तर भारत जाने वालों के लिए राहत! त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें नंबर और तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए