ePaper

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत : अमित शाह

Updated at : 17 Nov 2016 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत : अमित शाह

आजमगढ़ : आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने. हम पूर्वांचल से विकास की शुरुआत करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. इस सरकार […]

विज्ञापन

आजमगढ़ : आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने. हम पूर्वांचल से विकास की शुरुआत करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. इस सरकार ने किसानों का प्रीमियम नहीं भरा. अखिलेश सरकार केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने नहीं दे रही है.

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें शहीदों की शहादत दलाली नजर आ रही है. जबकि मोदी सरकार हर वर्ग के उत्थान में जुटी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करती है. हमने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया.

उन्होंने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि इस निर्णय से कालाधन को रोकने पर लगाम कसेगी. विरोधियों को यह मौका लग रहा है और वे इसका विरोध कर रहे हैं. जबकि जनता हमें इस निर्णय के लिए बधाई दे रही है. उन्होंने कहा कि यूपी की किसी को चिंता नहीं ना बहन जी और ना अखिलेश यादव प्रदेश का विकास चाहते हैं, वे प्रदेश को गर्त में ले जाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola