उत्तर प्रदेश : नेशनल हाईवे पर दुर्घटना, पांच मजदूर की मौत

वाराणसी : वाराणसी जिले के नेशनल हाईवे गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर कल रात डीसीएम और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गये मजदूर ट्रक के ऊपर बैठे थे. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना उस […]
वाराणसी : वाराणसी जिले के नेशनल हाईवे गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर कल रात डीसीएम और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गये मजदूर ट्रक के ऊपर बैठे थे. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना उस वक्त हुई जब डीसीएम इलाहाबाद जा रहा था.
कल रात दुर्घटना 11 बजे के करीब हुई जब डीसीएम वाहन को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी दमदार थी कि डीसीएम की छत पर बैठे मजदूर जमीन पर गिर गये और चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक व्यक्ति इलाज के दौरान मारा गया. मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




