यूपी पुलिस के हाथों में आएगी नई ताकत, मिलेंगे 16 हजार से ज्यादा आधुनिक हथियार

Updated:
विज्ञापन

यूपी पुलिस होगी और ताकतवर

उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता जल्द ही बढ़ने वाली है क्योंकि उन्हें 16,000 से अधिक नए आधुनिक हथियार मिलने वाले हैं. इस पहल के लिए 25.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस की ताकत जल्द और बढ़ने वाली है. प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अब 16 हजार से अधिक अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे. गृह विभाग ने इसके लिए हथियारों की खरीद को मंजूरी देते हुए 25.62 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. प्रस्तावित हथियारों में 9 एमएम की पिस्टल, 9 एमएम कार्बाइन और 12 बोर की पंप एक्शन गन शामिल हैं. सरकार का मकसद पुलिस बल को आधुनिक हथियारों से लैस कर उसकी कार्रवाई और सुरक्षा क्षमता को मजबूत करना है.

विज्ञापन

3,774 पिस्टल और 2,500 कार्बाइन की होगी खरीद

यूपी पुलिस के लिए कुल 3,774 9 एमएम पिस्टल खरीदी जाएंगी. इसके अलावा 2,500 9 एमएम कार्बाइन भी पुलिस बल को उपलब्ध कराई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, एक 9 एमएम पिस्टल की कीमत करीब 31,044 रुपये, जबकि एक कार्बाइन की कीमत 55,773 रुपये तय की गई है.

10 हजार पंप एक्शन गन भी होंगी शामिल

पुलिस को हथियारों की इस खेप में 12 बोर की 10,000 पंप एक्शन गन भी दी जाएंगी. इस तरह पिस्टल, कार्बाइन और पंप एक्शन गन को मिलाकर पुलिस को 16 हजार से अधिक नए हथियार मिलेंगे. इन हथियारों की उपलब्धता से पुलिस बल को कानून-व्यवस्था और गंभीर आपात परिस्थितियों से निपटने में अतिरिक्त क्षमता मिलने की उम्मीद है.

खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई तो शाखा होगी जिम्मेदार

सरकार ने हथियारों की खरीद प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं. अगर खरीद में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो खरीद प्रक्रिया पूरी करने वाली संबंधित शाखा की पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी. इससे हथियारों की खरीद में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

मार्च 2027 तक पूरी करनी होगी खरीद

हथियारों की खरीद की पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक पूरी करनी होगी. इसके लिए संबंधित विभागों और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी शाखाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने की यह कवायद प्रदेश में पुलिस की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

Also read : छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पकड़ा, मुंह काला किया और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola