अगर इन ट्रेनों से करते हैं सफर तो पढ़ लें ये खबर, रेलवे ने बदला संचालन, 20 दिन तक शताब्दी समेत इन गाड़ियों पर असर

Updated:
विज्ञापन

20 दिन कई ट्रेनें प्रभावित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश में झांसी रेलखंड पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. सितंबर के अंत से मध्य अक्टूबर तक शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किए गए हैं. यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में झांसी मंडल के झांसी-बीना रेलखंड पर अगासौद स्टेशन के पास तीसरी रेल लाइन से जुड़े यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्तूबर मध्य तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने करीब 20 दिनों के लिए कई ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ के मार्ग में बदलाव और कुछ को देरी से चलाने का निर्णय लिया है. इसका असर मथुरा होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा.

विज्ञापन

शताब्दी का संचालन ललितपुर तक

नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (12002-12001) का संचालन 15 अक्तूबर को ललितपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा. ललितपुर से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी. ऐसे में मथुरा से शताब्दी से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन की व्यवस्था करनी होगी.

कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक कर्नाटक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल और गोवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. 8 अक्तूबर को जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन और उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को कटनी-मुड़वारा के बजाय कटनी-ओहन होकर झांसी भेजा जाएगा.

मथुरा होकर चलेंगी बदले मार्ग वाली ट्रेनें

14 अक्तूबर को भी कई ट्रेनों को इटारसी-जबलपुर-ओहन होकर झांसी पहुंचाया जाएगा. वहीं गोवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस और पंजाब मेल समेत कुछ ट्रेनों को मथुरा-मक्सी-नागदा होकर चलाया जाएगा. इससे इन ट्रेनों के यात्रियों के मार्ग और यात्रा समय में बदलाव हो सकता है.

13 से 15 अक्तूबर तक देरी से चलेंगी ट्रेनें

रेलवे के बदलाव के अनुसार 13 से 15 अक्तूबर के बीच कुछ ट्रेनों को दो से पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी जांचने की सलाह दी है.

Must Read: जल्दी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा, कर्ज में डूबे 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola