जल्दी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा, कर्ज में डूबे 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा, बढ़ता कर्ज बना जानलेवा

UP News: ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते नशे ने एक पिता को मौत के आगोश में धकेल दिया. कर्ज के बोझ तले दबे गणेश सिंह ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने तीन मासूम बच्चों को अनाथ बना दिया है.

विज्ञापन

UP News: ऑनलाइन गेम में पैसे गंवाने और बढ़ते कर्ज से परेशान भंगेल गांव निवासी 40 वर्षीय गणेश सिंह ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोंडा के बलमत्थर गांव के रहने वाले गणेश नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और पत्नी व तीन बच्चों के साथ भंगेल में किराये के मकान में रहते थे. शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेम के कारण उन पर काफी कर्ज होने की बात सामने आई है.

बच्चों ने कमरे में देखा फंदे पर लटका

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम भंगेल गांव में आत्महत्या की सूचना मिली थी. गणेश की पत्नी बच्चों के साथ बालकनी में थी. कुछ देर बाद बच्चे कमरे में गए तो उन्होंने गणेश को रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा. परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

ऑनलाइन गेम में गंवाए पैसे, बढ़ता गया कर्ज

जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान गणेश पर काफी कर्ज हो गया था. इसे लेकर वह परिवार के लोगों के सामने कई बार चिंता भी जाहिर करते थे. लगातार नुकसान के बाद उसकी भरपाई के लिए दोबारा पैसे लगाने से आर्थिक परेशानी और बढ़ती गई.

मोबाइल कब्जे में, गेम और कर्ज की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. पुलिस ऑनलाइन गेम और कर्ज से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस ने ऑनलाइन गेम और सट्टे से बचने की अपील की

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस परिवार के संपर्क में है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन गेम और सट्टे से जुड़े एप में जल्दी पैसा कमाने के लालच में नहीं फंसने की अपील की. उन्होंने कहा कि लगातार नुकसान होने पर उसकी भरपाई के लिए दोबारा पैसे लगाना समस्या को और गंभीर बना सकता है. परिवार में किसी व्यक्ति पर आर्थिक दबाव दिखे तो उससे खुलकर बातचीत करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार या पेशेवर मदद लेनी चाहिए. Must Read: रक्षाबंधन पर सूनी रहती हैं भाइयों की कलाइयां, UP के इस गांव में राखी बांधने से क्यों डरते हैं लोग? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान


विज्ञापन
खुशबू कुमारी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola